Sunday, September 17, 2023

गणेश उद्यान कोटा

कोटा Kota राजस्थान Rajasthan का एक प्रमुख शहर है। यह कोचिंग इंस्टिट्यूट की नगरी के तौर
पर भी जाना जाता है । इस शहर में बहुत ही बढ़िया देखने योग्य स्थान है व पर्यटन की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण शहर है।

गणेश उद्यान कोटा Ganesh Udhyan Kota का एक प्रमुख पार्क है जो के खड़े गणेश जी Khade Ganesh ji ke Mandir के मंदिर के बिल्कुल साथ स्थित है । यह शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन से 17 किलोमीटर दूर व नयापुरा बस स्टैंड से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहले
यहां पर एंट्री टिकट लगा करती थी जो कि अब सरकार द्वारा हटा ली गई है। इसका प्रबंध कोटा नगर न्यास द्वारा किया जाता है । यह कोटा शहर के सबसे बड़े पार्कों में से एक है।
इसमें ओपन एयर थिएटर Open Air Theater खेल परिसर व   फूड प्लाजा भी बना हुआ है । यह पार्क एक बहुत बड़े भूभाग में फैला है जिसके मध्य में एक छोटी पहाड़ी का निर्माण भी किया गया है। पहाड़ी पर राजस्थान के जहाज के तौर पर जाने जाते ऊंट  व उसकी गाड़ी की एक पत्थर की प्रतिमा भी विशेष आकर्षण का केंद्र है।
जहां से इस पार्क के चारों दिशाओं में फैली हरियाली को देखा जा सकता है।
पार्क के भीतर राजस्थानी इमारत कला से विभिन्न प्रकार के चबूतरे बनाए गए हैं जहां पर लोग बैठ सकते हैं और राजस्थान की इमारत कला का नमूना देख सकते हैं । पूरे पार्क में अनेकों अनेक प्रकार के सजावटी पौधे व फूलों के पौधे लगाए गए हैं । इस पार्क को घूमने के लिए आप सुबह 5:00 से शाम 7:00 वजे तक आ सकते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो इस पार्क को अवश्य विजिट करें।







No comments:

Post a Comment

ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਉੱਚਾ ਸ਼ਿਵ ਮੰਦਰ

ਅਪ੍ਰੈਲ ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਇਕ ਸ਼ਾਮ। ਮੈਂ ਤਲਵਾੜੇ Talwara ਤੋਂ ਸਫਰ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ। ਮੰਜਿਲ ਸੀ, Punjab ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਉੱਚਾ ਸ਼ਿਵ ਮੰਦਰ Shiv Temple । ਵੈਸੇ ਤਾਂ ਇਸ ਮੰਦਰ ਤੱਕ ...