Sunday, September 17, 2023

गणेश उद्यान कोटा

कोटा Kota राजस्थान Rajasthan का एक प्रमुख शहर है। यह कोचिंग इंस्टिट्यूट की नगरी के तौर
पर भी जाना जाता है । इस शहर में बहुत ही बढ़िया देखने योग्य स्थान है व पर्यटन की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण शहर है।

गणेश उद्यान कोटा Ganesh Udhyan Kota का एक प्रमुख पार्क है जो के खड़े गणेश जी Khade Ganesh ji ke Mandir के मंदिर के बिल्कुल साथ स्थित है । यह शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन से 17 किलोमीटर दूर व नयापुरा बस स्टैंड से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहले
यहां पर एंट्री टिकट लगा करती थी जो कि अब सरकार द्वारा हटा ली गई है। इसका प्रबंध कोटा नगर न्यास द्वारा किया जाता है । यह कोटा शहर के सबसे बड़े पार्कों में से एक है।
इसमें ओपन एयर थिएटर Open Air Theater खेल परिसर व   फूड प्लाजा भी बना हुआ है । यह पार्क एक बहुत बड़े भूभाग में फैला है जिसके मध्य में एक छोटी पहाड़ी का निर्माण भी किया गया है। पहाड़ी पर राजस्थान के जहाज के तौर पर जाने जाते ऊंट  व उसकी गाड़ी की एक पत्थर की प्रतिमा भी विशेष आकर्षण का केंद्र है।
जहां से इस पार्क के चारों दिशाओं में फैली हरियाली को देखा जा सकता है।
पार्क के भीतर राजस्थानी इमारत कला से विभिन्न प्रकार के चबूतरे बनाए गए हैं जहां पर लोग बैठ सकते हैं और राजस्थान की इमारत कला का नमूना देख सकते हैं । पूरे पार्क में अनेकों अनेक प्रकार के सजावटी पौधे व फूलों के पौधे लगाए गए हैं । इस पार्क को घूमने के लिए आप सुबह 5:00 से शाम 7:00 वजे तक आ सकते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो इस पार्क को अवश्य विजिट करें।







Thursday, September 7, 2023

राजस्थान की सबसे लंबी सुरंग: बूंदी टनल

पहाड़ी इलाकों में यात्रा करना एक कठिन काम है। पर्वत मनुष्य का मार्ग रोकते दिखाई देते  हैं।





लेकिन इंसान अपने बड़े जिगर से पहाड़ों को भी झुकाता है और पहाड़ों का सीना चीरकर अपने लिए रास्ता बनाता है।

ऐसा ही एक उदाहरण जयपुर कोटा Jaipur-Kota National Highway  राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऐतिहासिक शहर बूंदी के पास देखा जा सकता है।
बूंदी Bundi, जिसे छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है, राष्ट्रीय राजमार्ग पर 1080 मीटर की लंबाई की  राजस्थान Longest Tunnel of Rajasthan की सबसे लंबी सुरंग है। यह सुरंग अरावली पर्वत Arawali Hills को काटकर बनाई गई है और इसकी ऊंचाई 15.3 मीटर है। इसे 6 लेन सड़क के लिए डिजाइन किया गया है। सरकार ने इस पर 120 करोड़ रुपये खर्च किये हैं और यह 29 महीने में बनकर तैयार हुआ है. सुरक्षा के लिए जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वहीं 2 आपातकालीन निकास द्वार भी बनाए गए हैं। सुरंग के अंदर 6 आपातकालीन कॉल काउंटर बनाए गए हैं, जहां से आपातकालीन स्थिति में यात्री मदद ले सकते हैं। इसमें फायर सेफ्टी का भी पूरा इंतजाम किया गया है.
इस सुरंग के निर्माण से पहले जयपुर से कोटा जाने वाले लोगों को बूंदी बाईपास से होकर जाना पड़ता था। इसमें 30 मिनट लगते थे, लेकिन अब इस नए रूट से यात्रा 5 मिनट में पूरी हो जाती है.
बूंदी शहर के पास बनी इस सुरंग को राजस्थान की सबसे लंबी सुरंग होने का गौरव प्राप्त है। इसकी लंबाई 1080 मीटर है जबकि जयपुर आगरा रोड पर घाट गुनी टनल की लंबाई 860 मीटर है। इसी तरह उदयपुर के पास सुरंग की लंबाई 470 मीटर है.

Wednesday, September 6, 2023

विश्व भर के सैलानियों के स्वागत के लिए पंजाब पूरी तरह से तैयार

 पर्यटन शिखर सम्मेलन के दौरान राज्य के पर्यटन से सम्बन्धित खजाने को किया जायेगा प्रदर्शित  

 पर्यटन और सभ्याचार मामलों संबंधी मंत्री अनमोल गगन मान ने 11 सितम्बर से पहले पंजाब पर्यटन शिखर सम्मेलन और ट्रैवल मार्ट 2023 का किया ऐलान  

 कहा, पर्यटन की संभावनाओं वाले स्थानों की पहचान करके सैलानियों के लिए किया गया तैयार  

   पर्यटन सम्मेलन पंजाब की आर्थिकता को और ऊँचा उठाने में निभाएगा अहम भूमिका  

   चंडीगढ़, 6 सितम्बर:

‘‘पहला पंजाब टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट 2023’’ "1st Punjab Tourism Summit and Travel Mart 2023" राज्य के पर्यटन के लिए नये रास्ते खोलेगा उक्त प्रगटावा पंजाब के पर्यटन और सभ्याचार मामलों संबंधी मंत्री अनमोल गगन मान ने किया।  


 वह आज यहाँ 11 से 13 सितम्बर, 2023 तक होने वाले ‘‘पहला पंजाब टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट 2023’’ सम्बन्धी प्रैस कॉन्फ्रेंस को सबोधित कर रहे थे।  

   आज यहाँ पंजाब भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए Punjab Tourism and Culture Affairs Minister Ms. Anmol Gagan Maan अनमोल गगन मान ने कहा कि राज्य में पर्यटन tourism को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा फरवरी महीने में आई.एस.बी. मोहाली ISB Mohali में प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के दौरान इस समागम के बारे में ऐलान किया गया था और अब उनकी वचनबद्धता के मुताबिक इस सम्मेलन सम्बन्धी तैयारियाँ मुकम्मल कर ली गई हैं।  

   राज्य की आर्थिकता को बढ़ावा देने में पंजाब टूरिज्म समिट की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए अनमोल गगन मान ने कहा कि पंजाब Punjab tourism टूरिज्म समिट राज्य की आर्थिक संभावनाओं को उजागर करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर पर्यटन से सम्बन्धित कारोबारी पंजाब राज्य में निवेश करने की इच्छा ज़ाहिर करने के साथ-साथ वायदा भी कर चुके हैं।  

   अनमोल गगन मान ने कहा कि पर्यटन केवल एक उद्योग नहीं है; यह हमारी विरासत का एक झरोखा भी है और हमारे आत्थिय का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर पंजाब राज्य दुनिया भर में पहले ही एक ख़ास स्थान रखता है, परन्तु पंजाब राज्य को कुदरत द्वारा बख्शी ख़ूबसूरती से देश और दुनिया के लोग बेख़बर हैं। अब इस पंजाब टूरिज्म समिट के ज़रिये, हम विश्व के समक्ष पंजाब की अब तक अनछुई रही संभावनाओं को उजागर करेंगे, जो कि हमारी समृद्ध विरासत और आत्थिय की भावना को भी दिखाते हैं।  

   पर्यटन अभ्यासों के प्रति सरकार की समर्पित भावना संबंधी बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने ईको-टूरिज्म Eco tourism पहलों को विकसित करने के लिए अलग-अलग योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि अपनी वचनबद्धता के अंतर्गत हम कुदरती सुंदरता की देखभाल करते हुए राज्य की नदियों, डैमों, जंगलों और पहाड़ों को सैलानियों के लिए खोल रहे हैं।  

 इस प्रयास के लिए उठाए गए ठोस कदमों के बारे में जानकारी देते हुए अनमोल गगन मान ने कहा कि पर्यटन की संभावना वाले अलग-अलग स्थानों की पहचान कर ली गई है और इनको सैलानियों के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हम इन स्थानों पर उपयुक्त बुनियादी ढांचा और अन्य सेवाएं मुहैया करवा कर सैलानियों के अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने के लिए वचनबद्ध हैं।  

 


 उन्होंने कहा कि बड़े निवेशक पर्यटन सम्मेलन में सक्रियता से हिस्सा लेंगे। उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि यह साझेदारियां पंजाब के पर्यटन क्षेत्र के विकास और संभावनाओं को आगे चलाएंगी।  

   अनमोल गगन मान ने कहा कि पंजाब टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट, जो कि 11 से 13 सितम्बर, 2023 तक एस.ए.एस. नगर मोहाली के एमिटी कैंपस में होने जा रहा है, में देश भर के पर्यटन हिस्सेदारों और निवेशकों की एक महत्वपूर्ण जनसभा होने जा रही है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यह समागम पर्यटन क्षेत्र में पंजाब की भरपूर संभावना को दिखाने के लिए एक विलक्षण मंच प्रदान करेगा।  

   पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि हम इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत के कोने-कोने से पर्यटन हिस्सदारों और निवेशकों को न्योता दिया गया है। यह पंजाब में पर्यटन के अवसरों का एक गतिशील प्रदर्शन होगा।  

   पर्यटन और सभ्याचार मामलों संबंधी मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार निवेशकों और Tour Operators टूर ऑपरेटरों के बीच निर्विघ्न संचार की सुविधा के उद्देश्य से एक समर्पित मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च करने की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि यह ‘एप’ हमारे राज्य की पर्यटन संभावना में निवेश करने के इच्छुक लोगों और यात्रियों को विलक्षण अनुभव देने की कोशिश करने वाले टूर ऑपरेटरों के लिए एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगी।  

   यह सम्मेलन 11 सितम्बर को शुरू होगा, इसके बाद 11 से 13 सितम्बर 2023 तक पंजाब ट्रैवल मार्ट का आग़ाज़ होगा। इसके अलावा, 13 सितम्बर 2023 से श्री अमृतसर साहिब, श्री आनन्दपुर साहिब, कपूरथला और पठानकोट की जान-पहचान कराने के लिए फैमीलियराईजेशन ट्रिप (एफ.ए.एम.) शुरू होंगे।  

   मंत्री अनमोल गगन मान ने ‘स्वदेश दर्शन स्कीम’ Sawdesh Darshan Scheme के विरासती सर्किट थीम के अंतर्गत 91.55 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों को मंज़ूरी देने के अलावा पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा शानदार पहलों का भी जि़क्र किया। इन प्रोजेक्टों, जिनके दिसंबर 2023 तक मुकम्मल होने की आशा है, के लिए 67.00 करोड़ रुपए की प्रभावशाली राशि पहले ही जारी की जा चुकी है।  

 प्रक्रियाओं को और अधिक सुचारू बनाने के मद्देनजऱ अनमोल गगन मान ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों और कारोबारियों पर प्रक्रियाओं का अतिरिक्त बोझ घटाने के लिए तीन योजनाएं जैसे कि फार्म स्टे, बैड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे और टैंटड अक्मूडेशन और कैंपिंग साईटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू की है। उन्होंने बताया कि इस समय विभाग के पास 56 फार्म हाऊस प्रॉपरटीज़, 84 बैड एंड ब्रेकफास्ट यूनिट और 7 टैंटड आवास यूनिट रजिस्टर्ड हैं।  

   उन्होंने बताया कि सरकार ने अलग-अलग त्योहारों और समागमों की मेज़बानी के लिए पहले ही संसाधन अलॉट किये हैं, जैसे कि 6वां मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल, जि़ला फरीदकोट की 50वीं वर्षगाँठ मनाने और राज्य की कला और सभ्याचार को प्रफुल्लित करने के लिए इंडियन कौंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन्ज़ के साथ एमओयू (समझौता) सहीबद्ध किया गया है।  

  मंत्री अनमोल गगन मान ने 2023-24 के लिए आगामी पहलों, जिसमें बॉर्डर टूरिज्म, एंग्लो-सिख वॉर म्युजिय़म को अपग्रेड करना, शहीद भगत सिंह स्ट्रीट का सुधार और वैलनैस टूरिज्म और सांस्कृतिक नीतियों की शुरुआत शामिल है, के बारे में भी जानकारी दी।

ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਉੱਚਾ ਸ਼ਿਵ ਮੰਦਰ

ਅਪ੍ਰੈਲ ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਇਕ ਸ਼ਾਮ। ਮੈਂ ਤਲਵਾੜੇ Talwara ਤੋਂ ਸਫਰ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ। ਮੰਜਿਲ ਸੀ, Punjab ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਉੱਚਾ ਸ਼ਿਵ ਮੰਦਰ Shiv Temple । ਵੈਸੇ ਤਾਂ ਇਸ ਮੰਦਰ ਤੱਕ ...